spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

खंडवा में अब अपराधियों की खैर नहीं

– प्रभार लेते ही थाना प्रभारियों की ली बैठक,दिए सख्त निर्देश

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) :- खंडवा में नवागत एसपी अगम जैन ने जिले का प्रभार लेते ही समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली । नवागत पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। साथ कंट्रोल रूम में जिले के तमाम थाना प्रभारियों के साथ बैठक लेकर जिले की नब्ज टटोली।

वहीं सभी पुलिस अधिकारियों से जानपहचान करके उन्हें कहा कि भविष्य मे सभी को मिलजुलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने ,अपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई कर नशे के विरुद्ध लगातार मुहिम जारी रखे, पुलिस के पास आने वाले फरियादियों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेकर समस्या का हल किया जाए।

उचित कार्रवाई करने के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को दिए गए निर्देश

इसके साथ ही मामलों मे उचित कार्रवाई करने के निर्देश समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को दिए गए । योजनाबद्ध तरीके से रोड मेप बनाकर चरणबद्ध तरीके से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया है। अगर जैन ने प्रतिदिन की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों की सतत मॉनिटरिंग कर प्रदर्शन मे ओर बेहतर सुधार लाने हेतु बताया गया। आगामी सिंहस्थ को ध्यान रखते हुए ओंकारेश्वर मे सुचारु यातायात व्यवस्था के प्रबंधन को लेकर प्राथमिकता से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

अगम जैन ने अपनी प्राथमिकता को साफ करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाने पर उनका फोकस रहेगा। खंडवा जिले को सेफ रखना ही इनका मकसद होगा। इसके साथ ही करेप्शन के मामलों पर भी उनका फोकस रहेगा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.