spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अब सफाई कर्मचारियों की लगेगी तीन बार हाजिरी

– अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अब कड़ा कदम उठाया है। कार्यस्थल से नदारद रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए अब उन्हें दिन में सुब, दोपहर और शाम तीन बार हाजिरी दर्ज करनी होगी। फेस रिकग्निशन सिस्टम के ज़रिए होने वाली इस उपस्थिति व्यवस्था का मकसद है पारदर्शिता लाना और काम में लापरवाही पर रोक लगाना। नागपुर महानगरपालिका के घनकचारा विभाग ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है। पहले कर्मचारियों की दो बार -काम पर आने और जाने के समय—उपस्थिति दर्ज होती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था तीन बार की गई है। यानी दोपहर में भी फेस रिकग्निशन सिस्टम के ज़रिए उनकी मौजूदगी रिकॉर्ड की जाएगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पहले की दोहरी उपस्थिति प्रणाली के बावजूद कई कर्मचारी दिन के बीच में कार्यस्थल से गायब पाए गए थे। शिकायतें मिलने के बाद अब तीन बार उपस्थिति दर्ज करने से कर्मचारी दिनभर कार्यस्थल पर बने रहेंगे और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। महानगरपालिका प्रशासन का कहना है कि जिन जोन और वार्डों में सफाई व्यवस्था सबसे बेहतर पाई गई है, वहां कर्मियों की उपस्थिति भी अधिक दर्ज हुई है। गांधीबाग जोन इस मामले में सबसे आगे रहा, जहाँ 83 प्रतिशत तक हाजिरी दर्ज की गई। दोपहर में तीसरी उपस्थिति दर्ज होने से अब कर्मचारी अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार मौजूद रहेंगे। साथ ही, फेस रिकग्निशन सिस्टम से किसी भी तरह की फर्जी हाजिरी या अनुपस्थित रहने की संभावना खत्म हो जाएगी।

Popular Articles