spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विदर्भ में सर्दी ने दी दस्तक

– गोंदिया में पारा 11.5 डिग्री, भंडारा 12 डिग्री पर ठिठुरा

– नागपुर समेत सभी जिलों में तापमान गिरा

नागपुर :- विदर्भ में अब सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम में ठंडक घुलने लगी है और रविवार की सुबह कई जिलों में हल्का कोहरा और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। गोंदिया 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। वहीं नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर और अमरावती में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गोंदिया इस समय विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भंडारा 12 डिग्री, अमरावती 12.5 डिग्री, वाशीम 12.6 डिग्री और यवतमाल 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया। नागपुर का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम है। वहीं अकोला 14.3, बुलढाणा 13.8, चंद्रपुर 16.8 और ब्रह्मपुरी 15.4 डिग्री पर रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि पूरे विदर्भ में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है और अब सुबह-शाम की ठिठुरन महसूस की जा रही है।

उत्तर से चली सर्द हवाएँ, विदर्भ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। विशेष रूप से गोंदिया, भंडारा और अमरावती जैसे जिलों में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। सर्द हवाओं के असर से अब दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है। लोग सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन में भी स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर ठंड का असर साफ नजर आने लगा है।

Popular Articles