spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

ओंकारेश्वर :- सावन मास के पहले सोमवार पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नर्मदा स्नान के बाद भक्तों ने दर्शन किए। शाम चार बजे भगवान की पारंपरिक पालकी यात्रा निकलेगी। रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सावन मास के पहले सोमवार पर भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा।

सावन मास के विशेष अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। गर्भगृह, सभामंडप और मंदिर परिसर का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उसी प्रकार अमरोहा के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री वासुदेव तीर्थ स्थल समेत अन्य जगह शिवालयों में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। घंटे-घड़ियालों व हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। विदर्भ में भी पहले सावन सोमवार को शिव मंदिरों में भक्ति का माहौल रहा। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। श्रद्धालु उपवास रखकर बेलपत्र, भांग-धतूरा, धूपबत्ती और पवित्र जल का कलश लेकर शिवालयों में पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं की पहले से ही लंबी कतारें लगी हुई थी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.