spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्वच्छता निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी

नागपुर :- चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान आयुक्तालय ने श्रेणी ‘क’ तकनीकी संवर्ग के स्वच्छता निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत विविध शासकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के स्वच्छता निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। मेयो में कार्यरत मृणालीष मेंढे का तबादला मेडिकल अस्पताल में किया गया है। वहीं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, अकोला के उमेश रामटेके को मेयो महाविद्यालय, नागपुर भेजा गया है। इसके अलावा तबादला सूची में दूसरे शहरों के 7 स्वच्छता निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

अब नहीं चलेगा किसी का दबाव : आयुक्तालय ने संबंधित प्रमुखों को स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने व नई पदस्थापना पर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समयावधि में नई पदस्थापना पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति को अनधिकृत माना जाएगा। उनका कालावधि अकार्य दिवस के रूप में दर्ज किया जाएगा। तबादला रद्द कराने के लिए दबाव बनाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संस्था प्रमुखों को कर्मचारियों के कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों के सभी अस्थायी प्रतिनियुक्ति आदेश भी निरस्त कर दिए गए हैं।

Popular Articles