spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जूनी ओली स्थित दीवान मंदिर में श्री शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

कामठी :- जूनी ओली, कामठी स्थित श्रद्धास्थान दीवान मंदिर में दीवान मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री पंचमुखी शंकर जी मंदिर में श्री शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 25, 26 एवं 27 जून 2026 को किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में भगवान श्री गणेशजी, माता पार्वती, श्री कार्तिकेय तथा नागराज बाबा के विग्रहों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह एवं शाम विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।

मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित रहकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

धार्मिक आस्था, भक्ति और संस्कृति के संगम स्वरूप यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं पुण्य लाभ का विशेष अवसर सिद्ध होगा।

Popular Articles