नागपुर :- कलमेश्वर तहसील के तेलकामठी और धापेवाड़ा मंडल के गांवों में 26 सितंबर को आए तूफान और भारी बारिश के कारण मुख्य रूप से तिडंगी, तिष्टी (खु), तिष्टी (बु), तेलगांव, दाढ़ेरा, मांडवी आदि गांवों में कृषि फसलों और संतरा बागानों को भारी नुकसान हुआ है।
जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी डॉ. विपिन ईटनकर के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचनामे शुरू कर दिए हैं। पिछले 2 दिनों से युद्धस्तरीय पंचनामे जारी हैं। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लगभग 3410 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान हुआ है।
तालुका प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि नुकसानग्रस्त सभी किसानों को उचित नुकसान भरपाई मिले और कोई भी किसान इसके हक से वंचित न रहे।
फाईल फोटो








