spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मामूली कहासुनी और गुस्सा खूनी, दिल्ली में तीन हत्याएं

नई दिल्ली :- द्वारका के बिंदापुर इलाके में हंसी-मजाक के बीच पिता को अपशब्द कहने से आक्रोशित नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर सोनू (24) को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ नमेश पांडेय उर्फ अमन (22) और चिराग उर्फ अमन (20) को पकड़ लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने हत्यारोपियों के एक अन्य साथी को दबोचने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सोनू कुमार परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता, भाई व चाचा हैं। सोनू छोटा-मोटा काम करता था। मंगलवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि केडी बैंक्वेट हॉल, द्वारका मोड़ के पास एक युवक को कुछ लड़कों ने बुरी तरह पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सोनू को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर मुगलवार को तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में सोमवार देर रात 26 वर्षीय ललित कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ललित के दोस्त मोहित पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Popular Articles