spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विद्यार्थियों को ले जा रहा पिकअप वाहन पलटा, 10 बच्चे घायल, 4 गंभीर

मूल (चंद्रपुर) :- तहसील के उसराला ग्राम से मारोड़ा के विश्वशांति विद्यालय की ओर आते समय एक पिकअप चारपहिया वाहन पलट गया। हादसा शुक्रवार 16 जनवरी की सुबह हुआ। स्कूल बस नहीं आने के कारण पानी की कैन लेकर लौट रही पिकअप गाड़ी को रोककर 15 विद्यार्थी स्कूल जाने के लिए उसमें सवार हुए थे। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और वाहन पलट गया। इस हादसे में 15 विद्यार्थियों में से 10 को चोटें आई हैं, जिनमें 4 विद्यार्थियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते उसराला के पूर्व सरपंच बंडू नरमलवार एवं वर्तमान सरपंच प्रियंका लोकनाथ नरमलवार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मारोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद घायलों को मूल उपजिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। गंभीर रूप से घायल 4 विद्यार्थियों को आगे के उपचार के लिए चंद्रपुर के जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मूल थानेदार विजय राठोड़ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि राज्य परिवहन निगम की नियमित बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण ही यह घटना घटी। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल नियमित बस सेवा शुरू करने की जोरदार मांग की है

Popular Articles