spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी

– टला मलयेशिया दौरा

मलयेशिया :- मलयेशिया में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने की संभावना पर संशय बरकरार है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से शुरू हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठकों में भाग लेने नहीं लेंगे। पीएम मोदी का मलयेशिया दौरा टल गया है। ऐसा माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 26 से 28 अक्टूबर तक आसियान देशों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। हालांकि, भारत की ओर से आधिकारिक स्तर पर अभी तक भागीदारी के स्तर की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने मलयेशिया सरकार को पहले ही सूचित कर दिया है कि एस. जयशंकर इस सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि, यह संभावना बनी हुई है कि प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी स्वयं आसियान-भारत और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलनों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते रहे हैं। इस बार मलयेशिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई संवाद साझेदार देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। ट्रंप 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचेंगे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.