spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तिरुपति देवस्थानम को 11 महीने में मिला 918.6 करोड़ रुपये का दान

– कुल चंदे में से 579.38 करोड़ ऑनलाइन

नई दिल्ली :- तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को नवंबर, 2024 से इस साल अक्तूबर के बीच उससे जुड़े विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से 918.6 करोड़ रुपये का दान मिला है। इसमें सबसे अधिक श्री वेंकटेश्वर (एसवी) अन्नदानम ट्रस्ट को लगभग 339 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसके बाद श्रीवाणी ट्रस्ट को 252 करोड़ और श्री बालाजी आरोग्य वरप्रसादिनी योजना को लगभग 98 करोड़ रुपये दान में मिले। टीटीडी, आंध्र प्रदेश के सुप्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करने वाला बोर्ड है। टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से ट्रस्टों को मिलने वाले चंदे में धीरे-धीरे वृद्धि हुई है।

ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरपूर योगदान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राप्त कुल चंदे में से 579.38 करोड़ ऑनलाइन और 339.20 करोड़ रुपये ऑफलाइन माध्यमों से मिले हैं। नायडू ने बताया कि एसवी प्राणदान ट्रस्ट को लगभग 67 करोड़ रुपये, एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट को 56 करोड़ से अधिक, एसवी विद्यादानम ट्रस्ट को 33.47 करोड़ का दान मिला।

Popular Articles