नागपुर :- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन ०04113/०4114 प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज समर स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन 6-6 फेरे लगाएगी और इसका लाभ नागपुर सहित विदर्भ व मध्य भारत तथा दक्षिण भारत के यात्रियों को मिलेगा. ट्रेन ०4113 प्रत्येक शनिवार को 6 जून से 11 जुलाई तकचलेगी. यह ट्रेन प्रयागराज से सुबह 5.०5 बजे रवाना होगी और सोमवार को दोपहर 3.1० बजे हुबली पहुंचेगी. यह ट्रेन रविवार को सुबह 5.5० बजे नागपुर पहुंचेगी और 6 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन ०4114 प्रत्येक मंगलवार को 9 जून से 14 जुलाई तक संचालित होगी. यह ट्रेन हुबली से सुबह 9 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 1०.4० बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी. वापसी यात्रा में यह ट्रेन बुधवार शाम 5.०5 बजे नागपुर पहुंचेगी तथा 5.1० बजे रवाना होगी.
यह टे्रन गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, बीना, भोपाल, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट, काचेगुड़ा, महबूबनगर, कुरनूल सिटी, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदूपुर, येलहंका जंक्शन, तुमकुर, अरसीकेरे जंक्शन, दावणगेरे, हावेरी और करजगी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी.








