– महापौर को मिलेगी लक्जरी कार
नागपुर :- महापौर के लिए लक्जरी कार की खरीदी की जाएगी. अत्याधुनिक सुविधायुक्त इनोवा हाईक्रास की खरीदी लगभग तय है. मनपा की ओर से इनोवा श्रेणी में ही आयुक्त के लिए भी वाहन खरीदी का प्रस्ताव है. इन दोनों वाहनों को सीधे डीलर से खरीदी करने की प्रक्रिया की जा रही है. उपमहापौर, पक्ष नेता, विपक्ष नेता समेत स्थायी समिति सभापति, परिवहन समिति सभापति और दुर्बल घटक समिति सभापति के लिए महिन्द्रा स्कार्पियो के 6 वाहनों को जैम पोर्टल से खरीदा जाएगा.
आमसभा में ली जाएगी मंजूरी
सत्ता पक्ष नेता बाल्या उर्फ नरेन्द्र बोरकर से सहमति के बाद इन वाहनों की खरीदी का प्रस्ताव बनाया गया है. आयुक्त, स्थायी समिति से मंजूरी के बाद आमसभा में अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा. फिलहाल स्थायी समिति सभापति को उपायुक्त मंगेश खवले का वाहन दिया गया है, जबकि 25 किराये के वाहनों को अन्य समितियों के सभापति को दिया जा रहा है.
अधिकतर वाहन 1० साल पुराने
निर्वाचित विषय समिति के सभापतियों को फिलहाल किराये के वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन 8 नए वाहनों की खरीदी का प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आयुक्त के पास भेजा गया है. नए वाहनों की खरीदी केलिए 8० लाख रुपए की निधि को बढाकर 1 करोड़ 2० लाख रुपए किया गया है.
साल 2०22 में प्रशासक राज के आरंभ होने के बाद पदाधिकारियों केवाहनों को अधिकारियों ने इस्तेमाल में लिया है. इनमें से अधिकतर वाहन 1० साल की समयावधि पूरा कर चुके हैं. ऐसे में अब पुराने वाहनों को अब पदाधिकारी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.
2 फरवरी 2०24 की अधिसूचना में संशोधन कर वाहन खरीदी की सीमा को ब?ा दिया गया है. वित्त विभाग से 17 सितंबर 2०25 को जारी संशोधित अधिसूचना में महापौर के लिए वाहन खरीदी की कीमत को 3० लाख रुपए तक कर दिया गया है. आयुक्त के लिए 15 लाख रुपए और उपमहापौर समेत अन्य समिति सभापतियों केलिए वाहन खरीदी की सीमा 12 लाख रुपए तय की गई है.
मनपा प्रशासन से अब 1 करोड़ 2० लाख रुपए महापौर, आयुक्त, उपमहापौर, सत्ता पक्ष नेता, विपक्ष का नेता, स्थायी समिति सभापति, परिवहन विभाग समिति और दुर्बल घटक समिति सभापति के लिए वाहन खरीदी की जाएगी.




