spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

– मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कार में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डीजे की आवाज कम करने को कहने पर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रताप नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात शिकायतकर्ता अहिल्या नगर निवासी सूरज घुसे (36) अपने दोस्त के साथ सुमितनगर स्थित अनुसया मंगल कार्यालय के पीछे खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी एकात्मा नगर निवासी मंगेश ठाकरे अपनी चारपहिया गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। गाड़ी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। आवाज कम करने को कहने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि विवाद के दौरान शिकायतकर्ता ने आरोपी को दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद वह अपने साथी अंकित चौधरी के साथ वापस लौटा। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सूरज पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी छाती, पेट और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पडोले अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर प्रताप नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles