spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी रेल दुर्घटना टली

नागपुर :- मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के चंद्रपुर में आरपीएफ के आरक्षक अभिषेक टेकचंद की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी रेल दुर्घटना टली. ट्रेन की रवानगी के दौरान प्लैटफार्म पर एक यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई. यह घटना संख्या प्लैटफार्म क्रमांक 2 पर उस समय घटी, जब ट्रेन संख्या 12625 स्टेशन से रवाना हो रही थी. इसी दौरान एकयात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नीचे गिरने की स्थिति में पहुंच गया. स्थिति अत्यंत गंभीर थी और क्षण भर की गलती मृत अवस्था साबित हो सकती थी. आरपीएफ के आरक्षक अभिषेक टेकचंद ने स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाये तत्परता और साहस का परिचय दिया. उन्होंने यात्री को कोच के सुरक्षित रूप में चढ़ाया. जिससे एक बड़ा हादसा टला. आरक्षक की इस तत्काल कार्रवाई से न केवल यात्री की जान बची , बल्कि स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों में भी सुरक्षा का विश्वास बढ़ा. घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानी या रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ. बचे गए यात्री ने आरपीएफ चंद्रपुर की तत्पर सहायता और साहसिक कार्य के लिए मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने आरक्षक को कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है. मंडल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संकटपूर्ण कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की जान-माल की रक्षा के लिए ईमानदारी और तत्परता बनाए रखी जा रही है.

Popular Articles