spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बारिश ने खुशगवार किया मौसम

– उमस से मिली राहत,किसानों में राहत

नागपुर :- अंतत: करीब 8-9 दिनों के बाद शहरवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से ही बदराया मौसम बना रहा। दोपहर 3 बजे के बाद कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं तो कहीं बूंदाबांदी हुई। देर शाम फिर हल्की बारिश हुई जिससे मौसम कूल-कूल और खुशगवार हो गया। 24 घंटों में सिटी के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 36.2 डिसे दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 29.2 डिस पर आ गया। यह औसत से 5.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिसे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक सिटी में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की थी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी कुछ दिन मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। सिटी सहित जिले में 18 व 19 जुलाई को हल्की बारिश होगी। 20 व 21 जुलाई को अमूमन बदराया मौसम बना रहेगा। वहीं 22 व 23 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 33-34 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24 डिसे के करीब बने रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.