नागपुर :- वाड़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 23 वर्षीय युवक द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। घटना के समय बच्ची की मां निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान घर में अकेली पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची की 35 वर्षीय मां अपने परिवार के साथ वाड़ी थाना परिसर में रहती है और ठेकेदार के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करती है। दिवाली के अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य गांव गए हुए थे। 11 नवंबर को महिला काम पर गई थी। उस समय घर में उसकी 10 वर्षीय बेटी और छोटा बेटा मौजूद थे।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रामेश्वर वलीराम उईके (23) ने बच्ची के छोटे भाई को घर के बाहर खड़ा कर दिया और घर में अकेली बच्ची के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, बच्ची को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।






