नागपुर :- इलेक्ट्रीशियन युवक ने मतिमंद युवती से घर में घुसकर बलात्कार किया है. यह वारदात गणेशपेठ थाने के तहत हुई है. पुलिस ने आरोपी शैलेश मधुसूदन पंडिया (36) गुजरवाड़ी को गिरफ्तार किया है. वह पीड़ित 27 वर्षीय मतिमंद युवती के घर तीन माह पहले इलेक्ट्रिक का काम करने गया था. इस दौरान उसे मतिमंद युवती की मानसिक अवस्था और उसके परिजनों की दिनचर्या का पता चल गया था. 7 नवंबर को युवती घर में अकेली थी. वह घर आया. उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए. गणेशपेठ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.








