नागपुर :- जरीपटका थाना क्षेत्र में पहचान का फायदा उठाकर एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया हैै।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी संतोष छुगानी (38) पहले से एक-दूसरे पिछले 2 वर्षों से जानते थे तथा पूर्व में एक ही इलाके में रहते थे। आरोपी का बैकग्राउंड अच्छा नहीं था, जिसके चलते पीड़ित परिवार के कही और रहने चले गया था और जब फरियादी की नाबालिग बेटी घर में अकेली रहती थी तो इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने अलग-अलग समय पर युवती के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने उसको समझाया भी था लेकिन आरोपी ने उनको भी धमकी दी, हालांकि पीड़िता के पिता ने सामाजिक संगठन को आरोपी की शिकायत की जिसके बाद इस संगठन के कार्यकर्ताओ ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।




