spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सांगली में नाबालिग से रेप, 2 गिरफ्तार

– घटना के बाद कपड़े लेकर भागे अपराधी

सांगली :- सांगली जिले के ईश्वरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज 2 अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की की असहाय स्थिति का गैर फायदा उठाया. उन्होंने लड़की का अपहरण किया और सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद वह हैवान पीड़िता के कपड़े लेकर भाग गए जिससे उसे निर्वस्त्र अवस्था में शहर तक पैदल चलकर आना पड़ा. इस घटना से पूरे क्षेत्र में गुस्से की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां ने ईश्वरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर ऋतिक महापुरे और आशीष खांबे के खिलाफ अपहरण, रेप और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है. पीड़िता की मां रात करीब 11 बजे काम से घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी. आसपास पूछताछ के बाद भी जब वह नहीं मिली तो पुलिस से संपर्क किया गया. कुछ समय बाद पुलिस पीड़िता को लेकर आई. मां ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी घटना बता दी जिससे परिवार को गहरा सदमा लगा. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पीड़िता घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी रात के अंधेरे में निर्वस्त्र अवस्था में पैदल चलकर आई. शहर के पास एक चौक पर पहुंचने पर कुछ नागरिकों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया. इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है. संतप्त नागरिक पीड़िता को तुरंत न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

Popular Articles