spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शादी का झांसा देकर नाबालिग सहित दो महिलाओं पर रेप

नागपुर :- शादी का झांसा देकर नाबालिग सहित दो महिलाओं पर रेप सहित दो महिलाओं पर रेप किया गया है. दोनों ही घटनाएं एमआईडीसी थाने के तहत हुई है. 20 वर्षीय छात्रा की शुभम घनश्याम गाऊपाले (25) खैरलांजी, बालाघाट से काफी पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी. शुभम ने छात्रा को अपने प्रेम के झांसे में लिया. शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लिव इन में रहने लगा. इसी दौरान उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए. उस वक्त छात्रा नाबालिग थी. वयस्क होने के बाद छात्रा शुभम के शादी करने का आग्रह करने लगी. आरंभ में वह टालमटोल करता था. बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. छात्रा ने हुड़केश्वर थाने और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दोनों ने कोई मदद नहीं की. इसके बाद छात्रा ने जोन-एक के डीसीपी ऋषिकेश सिंगा रेड्डी से भेंट की. उनके निर्देश के बाद एमआईडीसी पुलिस ने शुभम के खिलाफ रेप तथा पॉक्सो का मामला दर्ज किया है.

इसी तरह 31 वर्षीय युवती और आरोपी पीयूष गोविंदराव धंदाले (31) कारंजा, वर्धा निजी कंपनी में साथ काम करते थे. इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. 2021 में पीयूष युवती को हिंगणा टी प्वाइंट के एक ओयो होटल में ले गया. वहां शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए, इसके बाद से यह सिलसिला आरंभ हो गया. कुछ समय से युवती शादी के लिए तकादा कर रही थी. पीयूष ने शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने एमआईडीसी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

कमरे में घुसकर छात्रा से छेड़खानी

छात्रा से सेक्स की मांग करनेवाले युवक के खिलाफ सक्करदरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 19 वर्षीय छात्रा सक्करदरा में किराए से रहती है. 27 दिसंबर की रात आरोपी अमोल जुनघरे (35) ओम नगर छात्रा के कमरे में आया. वह छात्रा-को पत्नी बाहर गई होने का बताते हुए सेक्स का प्रयास करने लगा. उसकी बात सुनकर छात्रा को गुस्सा आया. छात्रा ने सक्करदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.