spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘INDIA’S MAOISTS’ पुस्तक का विमोचन

– माओवाद और आंतरिक सुरक्षा पर हुआ मंथन, सीपी ने की अध्यक्षता

नागपुर :- महाराष्ट्र पुलिस के एंटी नक्सल ऑपरेशन, नागपुर की ओर से शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागृह में ‘इंडिया’ज माओइस्ट्स –ग्लीम्स इनटू रेड इंशोरजेंसी’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने की। इस अवसर पर पुलिस, प्रशासन और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

पुस्तक के लेखक डॉ. पी.वी. रमणा ने पुस्तक की अवधारणा, विषय वस्तु और माओवादी तथा नक्सलवादी आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पुस्तक के माध्यम से माओवादी आंदोलन की पृष्ठभूमि और उससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखा। कार्यक्रम में मराठी दैनिक के निवासी संपादक देवेंद्र गावंडे, beyondthefyp.com के संपादक कार्तिक लोखंडे, नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार तथा एंटी नक्सल ऑपरेशन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चर्चा सत्र के दौरान माओवाद की पृष्ठभूमि, समाज और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसके प्रभाव, नक्सलवादी आंदोलन से जुड़ी चुनौतियों तथा देश की आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक पुलिस अधिकारियों, शोधकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के लिए उपयोगी संदर्भ साबित होगी।

पुलिस आयुक्त पाटिल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों का गहन अध्ययन, अनुभवों का आदान-प्रदान और प्राप्त ज्ञान का प्रभावी पुलिसिंग में उपयोग बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से माओवाद और देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर एवं अध्ययनपूर्ण चर्चा हुई।

Popular Articles