spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गणेश मंडळ सजावट प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

◼️श्री रामालेश्वर नवयुवक गणेश मंडल प्रथम, 

◼️बुद्धि विधाता गणेश मंडल द्वितीय

सचिन चौरसिया, रामटेक :- विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित रामटेक भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय गणेश मंडल सजावट प्रतियोगिता 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गणेशोत्सव के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना और आकर्षक सजावट, सामाजिक संदेश, स्वच्छता और पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देना था। श्री रामालेश्वर नवयुवक गणेश मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बुद्धि विधाता गणेश मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रामटेक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गणेश मंडलों ने स्वेच्छा से इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

मंडलों की सजावट का मूल्यांकन विभिन्न निरीक्षक के आधार पर किया गया और विजेता मंडलों को नकद पुरस्कार दिए गए। सामाजिक सद्भाव, संस्कृति और भक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए गणेश मंडलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। पूर्व विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी ने यह जानकारी दी। सभी गणेश मंडलों की भागीदारी सराहनीय रही। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मुलमुले, पूर्व अध्यक्ष दिलीप देशमुख, भाजपा शहर अध्यक्ष और पार्षद रजत गजभिये, न. प. उपाध्यक्ष आलोक मानकर, पार्षद प्रभाकर खेड़कर, कविता मुलमुले और धर्मेंद्र शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणेश मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के विजेता मंडल

◼️प्रथम क्रमांक 51 हजार रुपये श्री रामालेश्वर नवयुवक गणेश मंडल रामालेश्वर वार्ड रामटेक,

◼️दूसरे नंबर 31 हजार रुपए बुद्धि विधाता गणेश उत्सव मंडल मंगलवारी वार्ड रामटेक

◼️तृतीय क्रं. २१ हतार रुपये टेकाडी का राजा श्री गणेश नवयुवक मंडळ, टेकाडी,

◼️चौथे नंबर पर 11 हजार रुपए बाल गणेश उत्सव मंडल, नीमखेड़ा

◼️पाचवा नंबर पर 5 हजार रुपए शिव नगर गणेश उत्सव मंडल पवनी, देवलापार

Popular Articles