Home Latest News महाशिवरात्रि एवं उर्स के अवसर पर प्रतापगढ़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

महाशिवरात्रि एवं उर्स के अवसर पर प्रतापगढ़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

0

<p><strong>&&num;8211&semi; विधायक राजकुमार बडोले समेत जिलाधिकारी&comma; सीईओ &comma; पुलिसअधीक्षक जिला परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>यासीन शेख&comma; गोंदिया à¤…र्जुनी-मोरगांव &colon;- <&sol;strong>आगामी 15 फरवरी से प्रारंभ होने वाली महाशिवरात्रि तथा ख्वाजा उस्मानी गनी हारुनी उर्स के अवसर पर ऐतिहासिक प्रतापगढ़ में आयोजित होने वाली महाशिवरात्रि यात्रा की पृष्ठभूमि में 4 फरवरी को आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक राजकुमार बडोले उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;<p>इस बैठक में जिलाधिकारी प्रजित नायर&comma; जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर&comma; पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे&comma; मुख्याधिकारी मुरुगनाथन&comma; अतिरिक्त मुख्याधिकारी तानाजी लोखंडे&comma; पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष यशवंत गणवीर&comma; उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबळे&comma; तहसीलदार अनिरुद्ध कांबळे&comma; पंचायत समिति सभापति आम्रपाली डोंगरवार&comma; उपसभापति संदीप कापगते&comma; सरपंच भोजू लोगडे सहित जिला एवं तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी&comma; पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।<img class&equals;"alignnone wp-image-31830 size-full" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;insidernewstoday&period;in&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;02&sol;Screenshot&lowbar;20260206-185744&lowbar;copy&lowbar;800x480&period;webp" alt&equals;"" width&equals;"800" height&equals;"480" &sol;><&sol;p>&NewLine;<p>इस अवसर पर विधायक राजकुमार बडोले ने कहा कि प्रतापगढ़ यात्रा ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके सफल आयोजन के लिए हर स्तर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। हर वर्ष महादेव मंदिर और ख्वाजा उस्मान गनी हारुनी बाबा की दरगाह एक ही स्थान पर होने के कारण विभिन्न धर्मों के लाखों श्रद्धालु एक साथ आकर श्रद्धाभाव से दर्शन करते हैं। यह यात्रा सामाजिक सौहार्द एवं एकता का प्रतीक है।<&sol;p>&NewLine;<p>यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने&comma; जलापूर्ति&comma; स्वच्छता&comma; चिकित्सा सुविधा&comma; यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने&comma; सड़कों&comma; बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य समय पर पूर्ण करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;<p>विधायक बडोले ने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान वे स्वयं विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांति&comma; अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए यात्रा में सहभागी होने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>जिलाधिकारी ने लिया संपूर्ण विभागों का आढावा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>हिंदू–मुस्लिम एकता के प्रतीक ऐतिहासिक प्रतापगढ़ में 15 फरवरी से 20 फरवरी तक महाशिवरात्रि यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। लगातार पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में विदर्भ के कोने-कोने से 5 से 7 लाख श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। इसके साथ ही प्रतापगढ़ स्थित ऐतिहासिक दरगाह पर ख्वाजा उस्मान गनी हारुनी उर्स शरीफ का भी आयोजन किया गया है।<&sol;p>&NewLine;<p>इसी संदर्भ में 4 फरवरी को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गोंदिया जिले के जिलाधिकारी प्रदीप नायर ने सभी विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो&comma; इसके लिए प्रशासन के सभी विभाग अपने कर्तव्यों का निर्विघ्न रूप से पालन करें और किसी भी प्रकार की कमी न छोड़ें।<&sol;p>&NewLine;<p>यात्रा से संबंधित वर्तमान में सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने हेतु सड़कों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाने की भी अपील जिलाधिकारी नायर द्वारा की गई।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version