spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मनपा की शहर में सजेगी सुरों की महफिल

– पवनदीप राजन और चेतना भारद्वाज की प्रस्तुति आज

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका की ओर से गरोबा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार, 14 नवंबर को संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे लकड़गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कच्छी विसा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन और गायिका चेतना भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे करेंगी। विशेष अतिथियों में राजस्व मंत्री एवं नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यमंत्री आशीष जायसवाल, राज्यसभा सदस्य माया इवनाते सहित विधायक अभिजीत वंजारी, सुधाकर अडबाले, डॉ. परिणय फुके, कृपाल तुमाने, संजय भेंडे, डॉ. राजीव पोतदार, डॉ. नितिन राऊत, कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, मोहन मते और विकास ठाकरे शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए पंजीयन अनिवार्य है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीयन कराने के बाद प्रवेश पास प्राप्त होगा। एक पास पर केवल एक व्यक्ति को प्रवेश दिया जाएगा। महापौर ठाकरे और कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र बोरकर ने नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Popular Articles