spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दो हजार का टोकन देकर तीन हजार लेने की योजना, भाजपा पर कांग्रेस का आरोप

– एक वोट की किंमत पाच हजार?

चंद्रपूर :- राजुरा नगर निगम चुनाव में भाजपा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया गया है। कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने दावा किया है कि भाजपा द्वारा प्रत्येक मतदाता को दो हजार रुपये का टोकन दिया जा रहा है। सांसद के अनुसार, 2 दिसंबर को मतदान के बाद यह टोकन दिखाने पर मतदाताओं को 3,000 रुपये दिए जाएंगे, यानी कुल मिलाकर एक वोट 5,000 रुपये में खरीदा जा रहा है। जिला स्थित 10 नगर निगम और 1 नगर पंचायत में कांग्रेस के नगराध्यक्ष व पार्षद पदों के उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके प्रचार के लिए सांसद प्रतिभा धानोरकर जगह-जगह सभाएँ आयोजित कर रही हैं।

राजुरा में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने पत्रकारो से बातचीत में यह आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में पैसे का खुला खेल खेल रही है। उनके अनुसार, राजुरा में मतदाताओं को 2,000 रुपये के टोकन बाँटे गए हैं, जिन्हें मतदान के बाद 3,000 रुपये में बदलने का वादा किया गया है। सांसद धानोरकर ने यह भी कहा कि राजुरा में शुरू की गई यह टोकन पद्धति बल्लारपुर नगर निगम क्षेत्र में भी लागू करने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद के इस गंभीर आरोप के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। नगर निगम चुनावों में मतदाताओं को आर्थिक प्रलोभन देना नई बात नहीं है, लेकिन एक वोट की कीमत 5,000 रुपये तक पहुंचना — क्या यह चुनाव इतना बड़ा, आर्थिक रूप से फायदेमंद और प्रतिष्ठा से जुड़ा है? ऐसा सवाल अब आम मतदाताओं के मन में उठ रहा है।

Popular Articles