नागपुर :- पिछले नौ वर्षों से परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप 34 वर्षीय महिला ने लगाया है। महिला के आठ माह की गर्भवती होने के बाद आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने की शिकायत हुड़केश्वर पुलिस में दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार महिला और आरोपी एक-दूसरे को पिछले नौ वर्षों से जानते हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह आठ माह की गर्भवती हो गई। महिला ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर हुड़केश्वर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





