spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शिवसेना में होंगी शामिल तो करूँगा स्वागत

– नवनीत राणा को लेकर बच्चू कडु का बड़ा बयान

अमरावती :- महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद और आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच, प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और फायरब्रांड नेता बच्चू कडू ने अमरावती में मीडिया से बातचीत के दौरान दो बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने जहां एक तरफ सांसद नवनीत राणा की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर टिप्पणी की, वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने का संकल्प दोहराया।

सांसद नवनीत राणा की संभावित राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर बच्चू कडू ने उनकी राजनीतिक यात्रा की याद दिलाई। कडू ने कहा, “नवनीत राणा मूल रूप से कांग्रेस-राष्ट्रवादी विचारधारा की हैं। वह पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस के समर्थन से ही चुनाव जीतकर आई थीं। ऐसे में एनसीपी को उन्हें राज्यसभा भेजने का मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए था।

इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि अगर नवनीत राणा शिंदे गुट (शिवसेना) में शामिल होना चाहती हैं, तो उनका पूरा स्वागत है। बच्चू कडू ने साफ किया कि अच्छे व्यक्तित्व और मजबूत जनाधार वाले नेताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए वे हमेशा तैयार हैं।

राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों और भविष्य के मुख्यमंत्री पद को लेकर बच्चू कडू ने अपनी भूमिका पूरी तरह स्पष्ट कर दी। उन्होंने एकनाथ शिंदे का खुलकर समर्थन करते हुए कहा, “एकनाथ शिंदे को ही फिर से मुख्यमंत्री पद का मौका मिलना चाहिए। उन्हें दोबारा सीएम बनाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं।

Popular Articles