Home Latest News श्री लोहाणा सेवा मंडल का नवरात्रि महोत्सव घट स्थापना से आरंभ

श्री लोहाणा सेवा मंडल का नवरात्रि महोत्सव घट स्थापना से आरंभ

0
61

नागपुर :- श्री लोहाणा सेवा मंडल नागपुर की ओर से आयोजित व महिला समिति की ओर से संचालित अध्यक्ष गिरीश सूबा, संयोजिका मीनाबेन ठक्कर, मीनाबेन सागलानी के नेतृत्व में नवरात्रि महोत्सव पर घट स्थापना कार्यक्रम हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन (लोहाणा सेवा मंडल) में उत्साह से विवेक महराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। घट स्थापना के यजमान जितेंद्र खखकर व दिलीप कारिया परिवार थे। सभी उपस्थित बहनों व भाइयों ने पूजा- आरती पश्चात गरबा रूपी भक्ति आराधना की। भक्तिमय वातावरण में साक्षात माताजी की उपस्थिति का अहसास हो रहा था। सेवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।