नागपुर :- क्रीड़ा विकास संस्था (स्लम सॉकर) द्वारा आयोजित 25वीं वा. धाबे स्मृति झोपड़पट्टी फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन बोखारा ग्राउंड, बोखारा में किया गया। इस स्पर्धा में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें बैलवाडा, गुमथाळा, चक्कीखापा, गोधनी, बोखारा, मॉर्डन स्कूल, स्मृति नगर और संतापूर शामिल थे। झोपड़पट्टी फुटबॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में स्मृती नगर की टीम ने बोखारा टीम को 2-0 से हराया। बाद में मोर्डन स्कूल की टीम ने गोधनि टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मोर्डन स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोखारा टीम को 4-0 के बड़े अंतर से हराया। विजेतामोर्डन स्कूल की टीम रही।
मुख्य खिलाड़ी: अक्षय पटेल, अभिषेक महाजन, और अभिषेक डेकाटे ने शानदार गोल किए जिनकी वजह से टीम को जीत मिली। रेफरी की भूमिका इशा और शेजल ने निभाई ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बेनेडिक्त (जर्मनी ) ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस स्पर्धा के सफल आयोजन का श्रेय केविन ,श्वेता को जाता है,




