spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी

– पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

नागपुर :- मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल और उसकी अपराध खुफिया शाखा ने स्टेशन पर गश्त के दौरान 2 कार्रवाइयों में कुल 35.85० किग्रा गांजा जब्त किया. इसकी कुल कीमत 5.16 लाख रुपये आंकी गई. वहीं सीआईबी ने एक आरोपी भी अरेस्ट किया. आरोपी का नाम भिंड, मप्र निवासी शाहिद खान (28) बताया गया.

पहली कार्रवाई में स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट पर तैनात विपिन सातपुते व नीरज अपने डॉग स्क्वाड के साथ गश्त कर रहे थे. इसी दौरान डॉग प्रिंस को प्लेटफॉर्म 1 पर एक रिफ्रेशमेंट कैंटीन के पास एक लावारिस बैग मिला. प्रिंस द्वारा स्मेल सर्च में मादक पदार्थ होने का संकेत मिला.

जांच करने पर बैग में खाकी टेप में लिपटे 9 पैकेट गांजा पाया गया. इसका कुल वजन 11.05 किग्रा आंका गया जिसकी कीमत लगभग 1,44,००० रुपये आंकी गई. यह कार्रवाई सीनियर डीएससी मनेाज कुमार और आईपीएफ सत्येंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई.

वंदे भारत से लाया था माल

दूसरी कार्रवाई में गश्त के दौरान सीआईबी टीम के एएसआई पंकज शर्मा, आरके भारती, जसबीर सिंह, हरिवेन्द्र सिंह और राहुल राऊत ने प्लेटफार्म 1 के इटारसी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को दो भारी ट्रॉली बैग के साथ बैठा पाया. पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद बताया. जांच में उसके पास से ट्रेन 2०825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट मिला.

9 पैकेट गांजा बरामद

बैग के साइज और वजन को देखते हुए संदेह बढऩे पर तलाशी ली गई तो बैग में खाकी टेप से लिपटे कुल 9 पैकेट गांजा बरामद हुआ. इनका वजन 24.8०० किलोग्राम रहा जिसकी कुल कीमत 3,72,००० आंकी गई. शाहिद को तुरंत अरेस्ट कर सारा माल जब्त कर लिया गया. आगे की कार्रवाई के लिए दोनों मामले लोहमार्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिये गये. सीआईबी की ओर से बताया गया कि वर्ष 2०25 में सीआईबी ने गांजा तस्करी के 33 मामलों में 21 आरोपी अरेस्ट किये थे और उनसे कुल 378 किग्रा गांजा जब्त किया गया था. इसकी कुल कीमत 59,26,215 रुपये थी. वहीं इस वर्ष जनवरी माह तक 3 मामलों में 4 आरोपियों को अरेस्ट कर 4,43,25० रुपये की कीमत का 29.55० किग्रा गांजा जब्त किया जा चुका है. यह कार्रवाई आईपीएफ अंबावत के मार्गदर्शन में की गई.

Popular Articles