spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कलेक्टर के दौरे के बाद रुका अभियान, 11 फरवरी से फिर होगी कार्रवाई

– प्रशासन ने ली तैयारी की मोहलत, सीमांकन के बाद चलेगा बड़ा तोड़ू अभियान

नागपुर :- पुराने भंडारा रोड के चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित संपत्ति मालिकों को प्रशासन की ओर से कुछ दिनों की राहत मिली है. कलेक्टर के दौरे के बाद यह काम पुन: रुक गया है. जानकारी के अनुसार प्रशासन ने 11 फरवरी से पुन: पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है.

जिला प्रशासन ने औपचारिकताओं को पूरा करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए समय लिया है ताकि तोडू कार्रवाई बेहतर तरीके से पूर्ण की जा सके. अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग और सिटी सर्वे अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

अधिकारियों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रभावित संपत्तियों का अंतिम सीमांकन कार्य पूरा किया जाएगा. मनपा को बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए लॉजिस्टिक तैयारी हेतु समय चाहिए था, इसलिए यह ब्रेक लिया गया है. अब आगामी बुधवार यानि 11 फरवरी से अभियान फिर से शुरू होगा. अधिग्रहित संपत्तियों को पूरी तरह से साफ करने में लगभग 8 से 1० दिन का समय लगेगा.

Popular Articles