spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सोनम वांगचुक को लद्दाख से जोधपुर लाया गया

– हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी

– लेह में हालात तनावपूर्ण, कर्फ्यू जारी और इंटरनेट भी बंद

लद्दाख के पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कल यानी 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। रात में पुलिस उन्हें हवाई मार्ग के जरिए जोधपुर लेकर आ गई है। उन्हें जोधपुर की केंद्रीय जेल में रखा गया है। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है, जिसके तहत लंबे समय तक बिना जमानत हिरासत में रखा जा सकता है। वांगचुक पर लद्दाख में हिंसा भड़काने के आरोप हैं।

वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। यहां लगातार चौथे दिन कर्फ्यू लगा हुआ है। प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लेह में पुलिस और के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे हैं।

वांगचुक कई मांगों को लेकर 15 दिनों से आमरण अनशन पर थे। बुधवार को छात्रों और स्थानीय लोगों ने लेह में उनकी मांगें पूरी नहीं करने के विरोध में बंद बुलाया था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई थी। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय और वाहन में आग लगा दी थी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.