spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर निकले राहुल

नई दिल्ली :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को चार दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वे राजनीतिक लोगों, छात्रों और कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की मीडिया और प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि राहुल गांधी कितने दिन देश से बाहर रहेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वे चार देशों में राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और कारोबारी जगत से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी ब्राजील और कोलंबिया जाएंगे, जहां वे विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करेंगे।

Popular Articles