– प्राचीन श्री शिव मंदिर श्रद्धालुओ का लगा ताता
नागपुर :- बेलिशोप मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में दीपावली उत्सव के चौथे दिन दक्षिण भारतीय तेलगु समाज द्वारा नागुला चौथी उत्सव मनाया गया।
कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन होने वाले उत्सव के दौरान नाग देवता की पूजा की जाती है। जहां नागदेवता का वास होता है वहां सुबह सुबह समाज की महिलाएं अपनी परंपरागत वेशभूषा में पूरे परिवार सहित इस पूजा में शामिल होते है। साथ ही फटाके भी जलाए जाते है। 

भारी बारिश होने के बावजूद सुबह से ही दक्षिण भारतीय तेलगु समाज के परिवार का मंदिर के परिसर में बने नाग देवता के बिल के पास पूजा के लिए ताता लगा रहा। उत्सव बेलिशॉप मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। माना जाता है इस शिवमन्दिर परिसर में नागदेवता वास बरसो से है। बीच बीच में नागदेवता यहां दर्शन भी देते है।
नाग देवता का स्थान शिव मंदिर परिसर में होने से श्रद्धालुओ में अधिक उत्साह देखा गया। आयोजन की सफलतार्थ प्रकाशराव (गुंडुराव) , पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, रामकृष्ण पटनायक, पी. विजय, सहित मंदिर के सभी सदस्यो व तेलुगु समाज के श्रद्धालुओं ने प्रयास किया।




