spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोरगरीबों के घर का सपना पूरा करने की दिशा में कदम – राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे

– महादुला में पट्टा वितरण, बस स्टॉप और पुलिस चौकी का लोकार्पण

नागपुर :– “जनता के विश्वास और आशीर्वाद के बल पर ही आज मुझे गोरगरीबों को उनके घर की जमीन का स्वामित्व देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अब तक झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को जिस जगह वे रहते हैं उसी जगह का मालिकाना हक़ (पट्टा) देना संभव हुआ है,” यह उद्गार राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने व्यक्त किए।

वे छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान के अंतर्गत आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम महादुला में कोराडी देवी महाप्रवेश द्वाराजवळ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महादुला स्थित कोरडी मंदिर टी पॉइंट पर नव्य निर्मित बस स्टॉप और पुलिस चौकी का भी उद्घाटन मंत्री बावनकुळे के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, अपर आयुक्त राजेंद्र दाभाडे, उपायुक्त निकेतन कदम, उपायुक्त अश्विनी पाटिल, सह आयुक्त सत्यवीर बंडीवार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पट्टा वितरण समारोह में उपविभागीय अधिकारी संदीप भस्मे, मुख्याधिकारी अमर हांडा, माजी नगराध्यक्ष राजेश रंगारी, मंगेश यादव, श्री-श्री फाउंडेशन के संस्थापक संकेत बावनकुळे, शब्बीर शेख तथा स्थानीय मान्यवर भी उपस्थित थे।

बावनकुळे ने कहा कि हर गरीब परिवार को अपने घर का स्वामित्व मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ पट्टा वितरण अभियान और विभिन्न घरकुल योजनाओं के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी परिवार घर से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि महादुला-कोराडी क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। टी पॉइंट के पास आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसका संचालन महिला बचत समूह को सौंपा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में भव्य संविधान भवन के लिए आठ करोड़ रुपये का निधि दिया गया है। यहाँ पर 17 फुट ऊँचा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का पुतला और आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार और शासन में उच्च पदों पर अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर लाभार्थियों को स्वामित्व पट्टों की सनद वितरित की गई।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.