spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

छात्रों ने सीखे स्मार्ट पुलिसिंग के गुर

– रामटेक में साइबर अपराध, ट्रैफिक नियम और ड्रिल का प्रशिक्षण

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के मार्गदर्शन में रामटेक स्थित रामजी महाराज देशमुख नगर परिषद विद्यालय में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता एवं ड्रिल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भरोसा सेल के प्रभारी पुलिस निरीक्षक गणेश फुलकवर ने विद्यार्थियों को स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, बच्चों के खिलाफ अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपाय तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।इस दौरान ड्रिल प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को अनुशासित ड्रिल का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

Popular Articles