spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्वरचित काव्य पाठ का सफल आयोजन

नागपुर :- राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत 29 सितंबर को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा कंपनी स्तरीय स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सभी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय के चयनित प्रतिभागियों ने स्वरचित कविता का पाठ किया। निर्णायक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार डॉ प्रवीण डबली, केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की शिक्षिका वीणा मिश्रा, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) पी. एस. लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह चौहान, अनुवादक (राजभाषा) ने किया।

Popular Articles