spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मिठाई बनी जहर… नागपुर में तीसरी मौत से मचा हड़कंप

– पहले दो लोगों की जान ले चुकी जहरीली मिठाई

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- लावारिस थैले में मिली मिठाई के सेवन से तीसरी मौत से जुन्नारदेव में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह नागपुर के एम्स में 22 वर्षीय खुशबू पति अखिलेश खरेटवाल ने दम तोड़ दिया है। पिछले 6 दिनों से खुशबू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीपी अनियंत्रित होने और लीवर डेमेज होने की वजह से खुशबू की हालत लगातार बिगड़ रही थी। मंगलवार रात खुशबू को नागपुर रेफर किया गया था। बुधवार सुबह नागपुर के एम्स अस्पताल में खुशबू की मौत हो गई। गौरतलब है कि थैले में मिली लावारिस मिठाई के सेवन से पहले 53 वर्षीय दसरू यदुवंशी और 75 वर्षीय सुंदरलाल कथूरिया की मौत हो चुकी है। बुधवार को खुशबू ने दम तोड़ दिया। अभी संतोषी कथूरिया अस्पताल में भर्ती है और 19 वर्षीय पूजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह है घटनाक्रम… बीते शुक्रवार को पीएचई कार्यालय के सामने लावारिस थैली में मिले मिठाई के डिब्बे की मिठाई कथूरिया परिवार के सदस्य और पीएचई में कार्यरत चौकीदार दसरू यदुवंशी ने खा लिया था। लावारिस थैले में मिठाई किसने और किस उद्देश्य से रखी थी, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। कथूरिया परिवार ने संदेह व्यक्त करते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में टीआई राकेश बघेल का कहना है कि अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच के साथ यह जानकारी जुटाई जा रही है कि थैला किसने और किस उद्देश्य से रखा था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान रविवार को दसरू यदुवंशी ने दम तोड़ दिया था। मंगलवार सुबह सुंदरलाल कथूरिया और बुधवार को खुशबू की मौत हो गई।

Popular Articles