spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मानसून के चलते ताडोबा का कोर सफारी क्षेत्र तीन महीने के लिए बंद

नागपुर, संवाददाता :- मानसून को देखते हुए ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) के कोर सफारी क्षेत्र को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान जंगल में होने वाली प्राकृतिक गतिविधियों और वन्यजीवों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वन विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जंगल के भीतर के कच्चे रास्ते फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो जाते हैं। साथ ही वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में निर्बाध रूप से विचरण और प्रजनन का अवसर मिले, इसलिए हर वर्ष मानसून के दौरान कोर क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद रखा जाता है।

हालांकि, पर्यटकों के लिए राहत की बात यह है कि ताडोबा के बफर जोन की सफारी पूर्ववत जारी रहेगी। बफर क्षेत्र में पर्यटक बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के दर्शन का आनंद ले सकेंगे।

वन विभाग ने पर्यटकों से सफारी की बुकिंग से पहले संबंधित क्षेत्र की जानकारी लेने और केवल अधिकृत माध्यमों से ही आरक्षण कराने की अपील की है। मानसून समाप्त होने के बाद 1 अक्टूबर से कोर क्षेत्र की सफारी फिर से शुरू होने की संभावना है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.