Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार

नई दिल्ली :- देश में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 46°C के बीच बना हुआ है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के पार चला गया। यूपी के 60 जिलों में आज लू का अलर्ट है।

महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (UP) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा।

मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंचा। इंदौर-भोपाल में पारा 43°C रहा। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में हीटवेव के कारण आज से 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश हैं।

बिहार के 11 जिलों में रविवार को पारा 40°C के पार चला गया। आरा में भीषण गर्मी के कारण एक प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मी की मौत हो गई। पटना के जू में जानवरों के लिए 17 कूलर और 11 AC लगाए गए हैं।

बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है।

असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.