spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में भीषण धमाके

– हमारे रास्ते से गुजरे तो यही अंजाम होगा! – ईरान की चेतावनी

तेहेरान :- अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात और गंभीर हो गए हैं। यहां तीन तेल टैंकरों में भीषण विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। ईरान ने दावा किया है कि ये सभी जहाज प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।

होर्मुज में हुए धमाकों के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें तेल टैंकरों से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। IRGC की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सिपाह न्यूज’ के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे जारी बयान में बताया गया कि दो टैंकरों ने होर्मुज पार करने के लिए अपने नेविगेशन और पहचान प्रणाली बंद कर दी थी।

ईरान के मुताबिक, इनमें से एक टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आकर विस्फोट का शिकार हुआ। दूसरा जहाज अमेरिकी लड़ाकू विमानों के समर्थन से प्रतिबंधित रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और आग लग गई।

तीसरे टैंकर में भी हुआ विस्फोट

ईरानी नौसेना ने रात करीब 8:30 बजे जारी बयान में तीसरे टैंकर के विस्फोट की जानकारी दी। उसके मुताबिक, यह जहाज भी प्रतिबंधित रास्ते से गुजरते समय समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया था। IRGC ने चेतावनी दी कि होर्मुज के अनधिकृत समुद्री रास्ते बेहद खतरनाक हैं। उसने कहा कि अमेरिकी सेना की मदद से इन रास्तों से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपनी निगरानी और नियंत्रण सख्त कर दिया था। इसके बाद से अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़े जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही गई है।

Popular Articles