spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दुपहिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

– वडोदा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण के वडोदा पुलिस ने दुपहिया चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 40 हजार रुपये कीमत की मोपेड भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सावली निवासी गोविंदा केशवराव मातिबाये (68) अपनी एक्टिवा मोपेड क्रमांक एमएच-40/ बीएस-5856 से कडोली शिवार गए थे। उन्होंने वाहन खेत के सामने खड़ा किया और घास काटने के लिए खेत में चले गए। वापस लौटने पर उन्हें निर्धारित स्थान पर गाड़ी नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने वडोदा पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने गुप्त जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर 9 नवंबर 2026 को प्रकाश मत्तन सिंह धुर्वे (21) और सूरज अनुप पंद्रे (19), दोनों निवासी बैहर, जिला बालाघाट तथा वर्तमान में गुमथला, तहसील कामठी निवासी को महालगांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोपेड बरामद कर ली। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के और सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी शशांक एन.एम. के मार्गदर्शन में वडोदा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज गदादे के नेतृत्व में की गई।

Popular Articles