spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

111 फुट की दिव्य ध्वजायात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न 

नागपुर २६ : श्री रामदेव बाबा सेवक संघ, देशपांडे ले आउट की ओर से  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामदेव बाबा के अवतरण दिवस पर मनोकामना पूर्ति के लिए 111 फुट की दिव्य ध्वजायात्रा का आयोजन किया गया। देशपांडे लेआउट स्थित श्री हनुमान- रामदेवबाबा मंदिर में भक्तों ने बाबा का अभिषेक किया। बाबा की आरती के पश्चात ध्वजायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
ध्वजायात्रा डे टु डे वर्धमान नगर से सेंट्रल एवेन्यू होते हुए काटोल रोड स्थित बाबा रामदेव जी टेकड़ी मंदिर में पहुंची। मंदिर प्रबंधन ने दिव्य ध्वजायात्रा का स्वागत किया तथा आरती पश्चात यात्रा का समापन हुआ।
इस दिव्य ध्वजा यात्रा में राजस्थानी समाज के अनेकानेक भक्त जिसमें पुरुष एवं महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए। इसमें करीबन 39 संस्थाओं ने भाग लिया।
पूर्व महापौर एवं वर्तमान नागपुर शहर के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने सभी से दिव्य ध्वजायात्रा में शामिल होने के लिए आवाहन किया था। पूर्व नागपुर शहर के विधायक कृष्णा खोपडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद दुनेश्वर पेठे सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह ध्वजायात्रा का स्वागत अनेक संस्थाओं द्वारा एवं रामदेव बाबा भक्त परिवारों ने  किया। भजन गायकों ने एक से एक भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस दिव्य ध्वजा यात्रा में घोड़े पर सवार सजीव झांकी गणेश पवार, शैलेश बाहेती ने बाबा रामदेव व उनके भाई वीरमदेव का किरदार निभाया। यात्रा में विशेष आकर्षण दुर्गा वाहिनी की पूजा शुक्ला रश्मि सोनी एवं अन्य नवयुवती मंडली ने अपनी कला का जोरदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया। सफलतार्थ श्री रामदेव बाबा सेवक संघ तथा अन्य संस्थाओं के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं  ने अथक प्रयास किया।

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.