spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बैंक मैनेजर ने लगाई एक करोड़ 58 लाख की सेंध

नाकाडोंगरी (भंडारा) :- तुमसर तहसील के गोबरवाही पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सीतासावंगी ग्राम के केनरा बैंक शाखा चिखला में एक करोड़ 58 लाख 47 हजार रुपयों के चोरी की घटना सामने आई। मंगलवार सुबह जैसे ही घटना सामने आयी जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे और सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने चोरी की रकम और बैंक कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक सहायक प्रबंधक का नाम मयुर छबीलाल नेपाले (32) बताया जा रहा है। नेपाले के साथ उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस जांच कर रही है। गड़चिरोली जिले के चामोंशी ग्राम निवासी मुख्य बैंक प्रबंधक गणेश भाऊजी सातपुते (33) की शिकायत पर गोबरवाही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सीतासावंगी स्थित कैनरा बैंक शाखा चिखला में चोरी का मामला सामने आया तो तेजी से खबर फैल गई। बदमाशों ने 17 नवंबर की शाम 6:30 बजे से 18 नवंबर की सुबह 07.30 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया।

Popular Articles