spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कार ने पुलिस के सरकारी वाहन को मारी टक्कर

नागपुर :- बजाजनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। अलंकार चौक के पास डस्टर कार ने पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिसकर्मी के सरकारी वाहन और सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गया और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मी संदीप रंगनाथ ढाकणे (28) सरकारी वाहन क्रमांक एमएच-31/ एफयू-8650 पर चालक के रूप में ड्यूटी पर थे। 4 अक्टूबर की रात करीब 1.20 बजे वे पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुए थे। अलंकार चौक के पास उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ दिखाई दिया। उन्होंने वाहन रोककर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान एमएच-04/ जीजे-0419 नंबर की डस्टर कार तेज रफ्तार और लापरवाही से वहां पहुंची और सरकारी वाहन तथा पास में खड़े अज्ञात व्यक्ति के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में संदीप ढाकणे की कमर में चोट लगी। बजाजनगर पुलिस ने कार चालक अंबिका पैलेस, हिंगना टी-प्वाइंट, नागपुर निवासी आयुष दीपक बाजपेयी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Popular Articles