spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सार्वजनिक लघुशंका से शुरू हुआ विवाद, अपराधियों ने कैफे और कार फूंकी

– नंदनवन में गैंगवार जैसा माहौल : बिट्स गैंग की लिप्तता से शहर में तनाव

– रोकने पर हमला, फिर आगजनी : नागपुर में खुलेआम कानून को चुनौती

नागपुर :- सार्वजनिक परिसर में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने हमला करके कैफे और कार को आग लगा दी. नंदनवन थाना परिसर में सोमवार की रात हुई इस वारदात से परिसर में तनाव बना हुआ है. पुलिस ने दोनों गुट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. इस प्रकरण में दक्षिण नागपुर की अपराधी बिट्स गैंग की लिप्तता से माहौल गर्माया हुआ है.

रानी दुर्गावती चौक निवासी 21 वर्षीय मो. फैजल शेख का नंदनवन मार्ग स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी स्मारक भवन के पास कैफे है. सोमवार की रात फैजल कैफे बंद करके घर जा रहा था. उसे अपराधी नाईक रोड, महाल निवासी अभिजीत शेलके अपने साथियों के साथ सार्वजनिक स्थल पर लघुशंका करते हुए दिखाई दिया. अभिजीत के खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज है. इससे अंजान फैजल ने अपराधियों को सार्वजनिक स्थल पर लघुशंका करने से मना किया. इससे संतप्त होकर अभिजीत और उसके साथियों ने फैजल पर हमला कर दिया. इसी दौरान फैजल के तीन-चार साथी भी कार से वहां पहुंचे. वह भी फैजल का बचाव करते हुए अभिजीत और उनके साथियों से भीड़ गए वारदात का पता चलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंच गई. वह दोनों पक्ष को थाने ले आई

इसी दौरान अभिजीत शेलके ने परिसर में पान ठेला चलाने वाले अपराधी राहुल भुरे को घटना की जानकारी दी. राहुल अपने अपराधी साथी ऋषिकेश वाघमारे, पंकज तोड़ासे सहित पंद्रह से बीस लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने ताला तोड़कर कैफे में आग लगा दी. कैफे धू-धू कर जल गया. इसके बाद अपराधी सक्करदरा थाना परिसर पहुंचे. वहां फैजल के साथियों की कार पार्क थी. अपराधियों ने कार को भी आग के हवाले कर दिया. इस घटना का पता चलते ही परिसर में तनाव निर्माण हो गया. लोग सड़क पर उतर आए, तनाव के हालात निर्माण होते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गई. दूसरे थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर परिसर में तैनात किया गया. पुलिस ने ने दोनों पक्षों के पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह आरोपियों को हिरासत में लिया है. घटनास्थल परिसर और जोन चार के संवेदनशील इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराधियों द्वारा फैजल के कैफे और कार को जलाए जाने से नागरिकों में तीव्र रोष है. नागरिकों ने अपराधियों के फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Popular Articles