– मंत्रियों के धमकी देने वाले बयानों पर सुप्रिया सुले ने कसा तंज
नागपुर :- राज्य में शुरू निकाय चुनाव के दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा मतदान नहीं देने पर पैसे नहीं देने को लेकर विवाद छिड़ा है. वहीं अब इन बयानों पर एनसीपी शरद गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बात करते हुए नागपुर में कहा यह गैर संवैधानिक है. रविवार को नागपुर में उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है ऐसे बयानों को देखने की, लेकिन चुनाव आयोग इसपर कुछ नहीं कर रहा है. यह लोकतंत्र केलिए खतरनाक है. सुप्रिया सुले ने कहा, मुझे लगता है कि इस जवाब की उम्मीद करना मुश्किल है. मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग इस बारे में कुछ करेगा. क्योंकि ऐसे बयान पर चुनाव आयोग से एक्शन की उम्मीद की जाती है, लेकिन बदकिस्मती से चुनाव आयोग पर विश्वास और भरोसा होना चाहिए. लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसे लेकर समाज में बेचैनी का माहौल है. आपकी रिपोर्टिंग या खबरों से साफ है कि यह एक मजबूत लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.




