spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘बिग बॉस 19’ शो की पहली झलक आई सामने, करोड़ों फैंस का इंतजार हुआ खत्म

मुंबई २६ : भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में जियोहॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 19’ का पहला प्रोमो रिलीज किया, जिसमें नया लोगो भी सामने आया और इसके साथ ही शो के धमाकेदार रिटर्न का टीजर दिखाया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का प्रोमो 25 जुलाई, 2025 को जियोहॉटस्टार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। प्रोमो में शो का नया लोगो बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है। इसमें सलमान खान की दमदार आवाज और उनकी मौजूदगी का हिंट भी दिया गया है, जो फैंस को और उत्साहित कर रहा है। बता दें कि इस सीजन का थीम ‘रिवाइंड’ बताया जा रहा है, जो पुराने बिग बॉस के जादू को वापस लाने की कोशिश करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस ‘सीजन 19, 30 अगस्त, 2025 को जियोहॉटस्टार पर डिजिटल-फर्स्ट रिलीज के साथ शुरू होगा, जिसके बाद यह कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। ये भी जानकारी सामने आई है कि यह सीजन पांच महीने तक चलने वाला है, जो इसे अब तक का सबसे लंबा सीजन बनाएगा।इन सभी चीजों के साथ इस बार शो में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। प्रोमो में सलमान खान का स्टाइलिश अंदाज और शो का नया कॉन्सेप्ट फैंस को बांधे रखने के लिए काफी है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा, टास्क और ट्विस्ट का तड़का पहले की तरह देखने को मिलेगा। अब बस इस शो के प्रसारित होने का फैंस को बेसबरी से इंतजार रहेंगा।

Popular Articles