spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कुख्यात अमन एक साल के लिए तड़ीपार

नागपुर :- नागपुर पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए कपिलनगर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश म्हाडा क्वार्टर, नारी रोड निवासी अमन निशांत इंदुरकर (26) को एक वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया है। आरोपी के खिलाफ धमकी देने, मारपीट, अवैध शराब बिक्री और घातक हथियारों से चोट पहुंचाने सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बार-बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं होने पर डीसीपी जोन-6 ने तड़ीपारी का आदेश जारी किया। इसके तहत अमन को नागपुर शहर के साथ नागपुर ग्रामीण के पारशिवनी, खापा, सावनेर, कलमेश्वर, कन्हान, मौदा और कुही थाना क्षेत्रों की सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

Popular Articles